मंझनपुर: करारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल
कौशाम्बी जनपद में अपराध और असलहेबाज़ी पर अंकुश लगाने के लिए कौशाम्बी पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करारी पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम गश्त व क्षेत्रीय भ्रमण पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहे के साथ ग्राम फरीदपुर संवरों मोड़ पर मौजूद है।