उचकागांव: उचकागाँव के मुड़ी बरारी में दुकानदार और उनके भाई पर हमला, रास्ते में घेरकर पीटा
उचकागांव के मुड़ी बरारी गांव के समीप घर से अपने दुकान पर जा रहे दुकानदार को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। बताया गया कि सुबह जब थाना क्षेत्र के बरारी हरकेश गांव निवासी दुकानदार जिसान अली अपने घर से संत मोड़ स्थित अपने मुर्गा की दुकान पर जा रहे थे।बीच बचाव में आए उसके भाई चांद अली की भी जमकर पिटाई की।