प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों की बंपर आवक देखने को मिल रही है। रोजाना करीब ढाई हजार से 3000 बोरी तक सरसों मंडी में पहुंच रही है, जिससे मंडी परिसर में किसानों और व्यापारियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। मंडी सुपरवाइजर उज्जवल जैन ने बताया कि इस बार सरसों का उत्पादन अच्छा रहा है, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मं