भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी पहुंचे दिनेश सिंह, हुआ स्वागत
पट्टी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं परसनी गांव निवासी दिनेश सिंह सोमवार को पहली बार पट्टी पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा कस्बे में आशीष खंडेलवाल, पूर्व प्रधान विनोद बबलू पांडे के नेतृत्व में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने भी समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।
दिनेश सिंह ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पार्टी की नीतियों तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे।
इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री विकास श्रीवास्तव, आशीष खंडेलवाल, नवीन खंडेलवाल, बबलू पांडे पूर्व प्रधान, प्रमोद खंडेलवाल, पवन खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, नंदन चतुर्वेदी, राकेश सिंह,निर्मल श्रीवास्तव, चंदन सिंह, चंदन सिंह, मनीष सिंह, लोकेश सिंह, रणविजय सिंह, भाजपा पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, गौरव श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह
,प्रभाकर सिंह महामाया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।