जन्माष्टमी पर रत्तुपुर गौशाला में गौ पूजन, समाज सेवा के लिए अधिवक्ता शिवम सिंह सम्मानित
#प्रतापगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर क्षेत्र के रत्तुपुर स्थित गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौ सेवको एवं ग्रामीणों ने गौवंशों की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके संरक्षण, संवर्धन और निरंतर सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार तथा गौवंशों के अधिकारों व हित के लिए लगातार आवाज उठाने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता वीर शिवम सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रवीण मिश्र और ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता से जुड़ा हुआ एक अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व भी है। आयोजन के दौरान गौवंशों के बेहतर रखरखाव, खान-पान और गौशाला की बुनियादी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए पूरे समाज को एकजुट होकर अपनी भूमिका निभानी होगी।इस दौरान बेचन सिंह, विमल सिंह, पवन पांडे, प्रशांत सिंह, नन्हकू यादव, छोटू यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गौशाला के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
#pratapgarh #pratapgarhnews #gausewa #pratapgarhup72