कोरांव: सलैया में खेत में काम कर रहे अधेड़ व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोरांव थाना क्षेत्र के सलैया गांव में खेत में काम कर रहे अधेड़ व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कमेंब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पंचू लाल पुत्र नंदलाल 48 वर्ष खेत में काम कर रहा था। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी और उसकी मौके पर मौत हो गई।