सिकंदरा: सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस में 44 फरियादियों ने दर्ज कराईं शिकायतें, मौके पर एक का हुआ निस्तारण
सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे उपजिलाधिकारी रिदम आनंद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए ग