पटना ग्रामीण: IGIMS स्थित PNB के ATM से ₹100 के बजाय ₹500 के नोट निकल रहे थे, शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने ATM का शटर बंद करवाया
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के आईजीआईएमएस स्थित पीएनबी के एटीएम से शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 1:45 बजे ₹100 की जगह₹500 के नोट और ₹500 की जगह ₹100 के नोट निकल रहे थे। सोमवार रात 8:15 बजे मामले की जानकारी शास्त्री नगर थाना अध्यक्ष ने दी है।