पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री ने 8,716 करोड़ रुपये की लागत से 6,938 ग्रामीण पथों के सुदृढ़ीकरण और प्रबंधन कार्य का शुभारंभ किया
सोमवार की शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से ग्रामीण सड़क सुद्दढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम अंतर्गत 8,716 करोड़ रूपये की लागत से 6,938 पथों (लंबाई 12,105 किलोमीटर) का रिमोट के माध्यम से कार्यारंभ किया। मौके पर डिप्टी सीएम, विभागीय मंत्री और मुख्य सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।