पटना ग्रामीण: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की समीक्षा बैठक की
मंगलवार की शाम 6 बजे डिप्टी सीएम सह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने कार्यालय में बिहार राज्य पुल र्निर्माण निगम लिमिटेड की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण से संबंधित कार्यों की प्रगति का जानकारी ली और अधिकारियों को तेजी से काम करने का निर्देश दिया। मीटिंग में बिहार राज्य पूल निर्माण निगम लिमिटेड के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।