पटना ग्रामीण: पटना में शिक्षक संघ के नेता राजू कुमार ने ट्रांसफर पॉलिसी पर उठाए सवाल, कहा- शिक्षकों की सुविधा का नहीं रखा गया है ख्याल
शिक्षक संघ के नेता राजू कुमार ने शिक्षा विभाग द्वारा लाई गई ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर नाराजगी जाहिर की है।मंगलवार दोपहर 3:00 बजे राजू कुमार ने कहा कि इस ट्रांसफर पॉलिसी में शिक्षकों की सुविधा का ख्याल नहीं रखा गया है। खास करके पुरुष शिक्षकों को गृह अनुमंडल की जगह अन्य अनुमंडल में पदास्थापित करने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।