पटना ग्रामीण: सूचना भवन में मंत्री नितिन नबीन ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- मोक्ष धाम योजना दिसंबर तक होगी पूरी
सूचना भवन में बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने मंगलवार की दोपहर करीब 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियां पर मीडिया को जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं और विकास परियोजनाओं का विस्तार से ब्योरा भी प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि मोक्ष धाम योजना दिसंबर तक पूरी हो जाएगी।