पटना ग्रामीण: पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी गोलंबर के पास से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी गोलंबर के पास से मोबाइल छीन कर भाग रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों अपराधियों के पास से छिनतई की मोबाइल भी बरामद की गई है। मामले को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12:00 सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई है। फिलहाल इस मामले में अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।