फर्रुखाबाद: अमृतपुर के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक और दो युवतियां घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव सिकंदरपुर निवासी बंटू शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा, प्रियंका और एक युवती को लेकर रिश्तेदारी में राजेपुर बाइक से आ रहे थे। तभी अमृतपुर के पास टेंपो ने बंटू शर्मा की बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार बंटू शर्मा और दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई।तीनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया इलाज जारी है।