शनिवार 2 बजे सारणी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्ग पर एकत्र होकर मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को लेकर कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध किया गया।