Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image
image

"सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) द्वारा जनता दरबार का आयोजन। कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों की सड़क, भूमि विवाद और आधार कार्ड जैसी विभिन्न समस्याओं व शिकायतों को जिला पदाधिकारी द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना गया। कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर सीधे बात कर मौके पर ही त्वरित समाधान कराया। शेष सभी आवेदनों के लिए जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय भी उपस्थित रहे। #Gopalganj #JanataDarbar #PublicService #Bihar #grievanceredressalday2024 Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Gopalganj, Bihar | Jul 6, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

बैठक में ई-म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, ई-मापी, जमाबंदी स्कैनिंग और अभियान बसेरा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अंचल अधिकारी लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय, भूमि उप समाहर्ता गोपालगंज एवं हथुआ, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा श्री दिलीप कुमार सहित जिले के सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

#Gopalganj #Bihar #RevenueDepartment #ReviewMeeting #PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित। बैठक में ई-म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, ई-मापी, जमाबंदी स्कैनिंग और अभियान बसेरा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अंचल अधिकारी लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करें। बैठक में अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय, भूमि उप समाहर्ता गोपालगंज एवं हथुआ, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा श्री दिलीप कुमार सहित जिले के सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे। #Gopalganj #Bihar #RevenueDepartment #ReviewMeeting #PublicService Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Gopalganj, Bihar | Jul 6, 2026

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) ने सोमवार को मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव वार्ड, लैब समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा की और जर्जर पुराने वार्ड को ध्वस्त करने के निर्देश दिए।
​डीएम महोदय ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मरीजों के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर मरीज को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना ही प्रशासन की प्राथमिकता है।
​#GopalganjUpdate #DMGopalganj #SadrHospital #BiharHealth
Bihar Health Department State Health Society, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) ने सोमवार को मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव वार्ड, लैब समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा की और जर्जर पुराने वार्ड को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। ​डीएम महोदय ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मरीजों के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर मरीज को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। ​#GopalganjUpdate #DMGopalganj #SadrHospital #BiharHealth Bihar Health Department State Health Society, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Gopalganj, Bihar | Jul 6, 2026

बाल विकास सेवायें की योजनाओं की जानकारियां....
ICDS Directorate Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

बाल विकास सेवायें की योजनाओं की जानकारियां.... ICDS Directorate Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Gopalganj, Bihar | Jul 6, 2026

आज जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) ने बलथरी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं एवं जांच कार्यों का व्यापक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वाहनों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विभागों की कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की।
डीएम महोदय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि राज्य की सीमा पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित की जाए। शराब तस्करी, अवैध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से काम करें।
इस निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मद्य निषेध पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#GopalganjUpdate #DMGopalganj #BalthariCheckPost #BorderSecurity #BiharPolice #LawAndOrder
Transport Department, Government of Bihar 
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) ने बलथरी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं एवं जांच कार्यों का व्यापक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वाहनों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विभागों की कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की। डीएम महोदय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि राज्य की सीमा पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित की जाए। शराब तस्करी, अवैध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से काम करें। इस निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मद्य निषेध पदाधिकारी उपस्थित रहे। #GopalganjUpdate #DMGopalganj #BalthariCheckPost #BorderSecurity #BiharPolice #LawAndOrder Transport Department, Government of Bihar Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Gopalganj, Bihar | Jul 6, 2026