गोपालगंज के जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) ने सोमवार को मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव वार्ड, लैब समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा की और जर्जर पुराने वार्ड को ध्वस्त करने के निर्देश दिए।
डीएम महोदय ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मरीजों के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर मरीज को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना ही प्रशासन की प्राथमिकता है।
#GopalganjUpdate #DMGopalganj #SadrHospital #BiharHealth
Bihar Health Department State Health Society, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar