सूरजगढ़: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय पुलिस अलर्ट, सूरजगढा- मेदनी चौकी बॉर्डर पर नो एंट्री लागू
सिपाही भर्ती के लिखित परीक्षा को लेकर लखीसराय पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है. जाम से निपटने एवं सड़क हादसे पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सूरजगढा- मेदनी चौकी थाना के बॉर्डर पर रविवार पूर्वाह्न 9:30 बजे से विशेष यातायात व्यवस्था लागू किया गया है जो अपराह्न 9 बजे तक लागू रहेगा. इसमें नो एंट्री लागू कर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है