गाज़ीपुर: मतदाता जागरूकता के मद्देनजर आईपीएल की तर्ज पर वोटर प्रीमियर लीग का दो प्रधानों व ग्राम सचिव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
गाजीपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा आईपीएल क्रिकेट की तर्ज पर वोटर प्रीमियर लीग यानी वीपीएल क्रिकेट करा रही है। इसी क्रम में सौरी बाबा रविदास स्टेडियम में सौरी ग्राम प्रधान अंबिका राम, सचिव सिकंदर कुमार व ग्राम प्रधान हरौली के द्वारा क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया गया।