गाज़ीपुर: वोटर प्रीमियर लीग का सीडीओ संतोष वैश्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन, मतदाताओं को किया जागरूक
गाजीपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह के स्लोगन व गीत के माध्यम से जागरूक किया जाता रहा है । लेकिन इस बार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा वोटर प्रीमियर लीग कराया जा रहा है। इसी क्रम में देवकली ब्लाक अंतर्गत बड़हरा मिनी स्टेडियम में सीडीओ संतोष वैश्य द्वारा वीपीएल क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया गया।