गाज़ीपुर: शिवरामपुर गांव के पास कुएं में मिला युवक का शव, घटनास्थल पर पहुंचे SPओमवीरसिंह,संबंधित को गिरफ्तार करने का दिया निर्देश
गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव के पास कुएं में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान एसपी ने संबंधित को जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। बता दें कि शव की शिनाख्त विशाल यादव पुत्र पारस यादव निवासी शिवरामपुर के रूप में हुई है।