टीकमगढ़: टीकमगढ़: इंद्रपुरी कॉलोनी में शराब के नशे में व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम बिहारी यादव निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने घर से कही जा रहा था रास्ते में वह इंद्रपुरी कॉलोनी के पास बाइक अनियंत्रित होने से बाइक समेत नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि व्यक्ति शराब का सेवन किए हुए था।