खरगापुर: चौबारा जतारा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, 100 डायल ने खरगापुर अस्पताल पहुंचाया
100 डायल के पायलट सुरेश सिंह लोधी ने बताया कि उनको हंड्रेड डायल पर सूचना प्राप्त हुई थी कि चौबारा जतारा रोड पर दो बाईकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई है। सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच कर देखा तो तीन व्यक्ति घायल थे। 100 डायल के द्वारा घायलों को खरगापुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।