बदनावर: बड़ी चौपाटी से बडनगर ब्रिज तक सड़क पर शुरू हुआ पैचवर्क का कार्य, नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा- जल्द बनेगी आदर्श सड़क
Badnawar, Dhar | Oct 28, 2024 बदनावर में बड़ी चौपाटी से उज्जैन-बदनावर तक बने फोरलेन बायपास तक की खराब सड़क से उड़ने वाली धूल से अब लोगों को राहत मिलेगी। करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क के पेंचवर्क का काम सोमवार सुबह करीब 11 बजे से शुरू कर दिया गया है। दरअसल खराब सड़क से वाहन चालकों के साथ ही रहवासी परेशान थे।