बदनावर: नागदा में अटल मार्केट मंडी रोड पर लगाया गया चुने का निशान, दुकानदारों को दी गई लाइन के अंदर दुकान लगाने की हिदायत
Badnawar, Dhar | Oct 26, 2024 ग्राम नागदा में मुख्य पहुंच मार्ग अटल मार्केट मण्डी रोड़ पर व्यापारियों द्वारा रोड़ से सटाकर लगाये जाने वाली दुकानों से आवागमन में आ रही परेशानी को देखते हुए ग्राम पंचायत नागदा द्वारा सड़क के दोनो ओर चुने की निशानी कर व्यापारियों को दुकान लाईन के अंदर लगाने की हिदायत दी ताकि दिवाली पर्व पर आवागमन को लेकर कोई परेशानी न हो।