बदनावर: भेसौला चौपाटी स्थित विभिन्न दुकानों से खाद्य विभाग की टीम ने लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल, जांच हेतु भेजा
Badnawar, Dhar | Oct 25, 2024 आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश के आदेश अनुसार एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा धार जिले में दीपावली त्योहार के पूर्व लगातार मिठाई एवं किराना व्यापारियों पर कार्यवाही की जा रही है। कड़ी में बदनावर के भैंसोंला चौपाटी स्थित श्री कृष्ण किराना एवं रेस्टोरेंट से उमंग नमकीन सेव एवं माधुरी नमकीन मिक्सचर के नमूने लिए गए।