बदनावर: पिपलिया व कनावल के मंदिरों में हुई चोरी; कलसाडा स्थित मंदिर में चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास, CCTV फुटेज आया सामने
Badnawar, Dhar | Oct 26, 2024 सादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया व कनावल में मंदिरों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है वही गांव कलसाडा में चोरों ने मंदिर में चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन चोर यहां सफल नहीं हुए। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात चोर कैद हुए हैं। मामले सादलपुर थाना पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।