नुआंव: गर्रा के समीप बासन पुर रोड पर अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचे सवार लोग
Nuaon, Kaimur | May 12, 2024 रविवार की दोपहर नुआंव थाना क्षेत्र के गर्रा के समीप बासन पुर रोड में एक ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर के पलट गया। हालांकि ई रिक्शा में सवार लोग बाल बाल बचे। जानकारी के अनुसार ई- रिक्शा नुआंव से बगाढ़ी की तरफ जा रहा था। खबर की जानकारी मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा दी गई।