छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार 20 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा की तैयारी कर ली गई है। वही विद्यार्थी भी अंतिम रिविजन में जुटे हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने बताया की छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से शुरू हो रही है।