किन्नर अखाड़े की भव्य कलश शोभायात्रा, बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक को निकले सैकड़ों किन्नर
वाराणसी। गुरुवार को किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि के सानिध्य में सैकड़ों की संख्या में किन्नर श्रद्धालुओं ने प्राचीन शीतला घाट से जल लेकर बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा के दौरान किन्नर श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ नृत्य किया। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोष के बीच शीतला घाट से निकली यात्रा काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर बढ़ी। रास्ते में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में किन्नर शामिल हुए। सभी ने बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक कर देश-प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
#काशीविश्वनाथ #काशीविश्वनाथमंदिर #किन्नरअखाड़ा #महामंडलेश्वरकनकेश्वरीनंदगिरि #कलशशोभायात्रा #शीतलाघाट #जलाभिषेक #बाबाविश्वनाथ #वाराणसी #सनातनधर्म #धार्मिकसमाचार #TodayMirzapur