विंध्याचल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन
मीरजापुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के प्रदेश प्रभारी सुनील बंसल बुधवार को विंध्याचल पहुंचे। उनके आगमन पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने मां विंध्यवासिनी का प्रसाद स्वरूप चुनरी पहनाकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद सुनील बंसल ने मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।
#TodayMirzapur #Mirzapur #Vindhyachal #MaaVindhyavasini #SunilBansal #BJP #RatnakarMishra #VindhyachalDham #MirzapurNews #TodayMirzapurNews