बांसगांव: भटवली बाजार के महादेव मंदिर में जल निकासी को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने रास्ता बंद करने का लगाया आरोप
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के भटवली बाजार स्थित प्राचीन महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद जल निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर के पानी का पारंपरिक रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे पूजा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।