गंगरार: गंगरार में शारणेश्वर महादेव मंदिर के जलकुंड में देखरेख के अभाव में मर रही मछलियां, नहीं की जा रही साफ-सफाई #jansamasya
चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भीष्म पितामह तपोस्थली श्री शारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बने जलकुंड में देखरेख के अभाव के चलते मछलियाँ मर रही हैं। जलकुंड में गंदगी और ऑक्सीजन की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन और मंदिर समिति से साफ सफाई की गुहार लगाई है।