हुज़ूर: भोपाल के पंचशील नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Huzur, Bhopal | Oct 19, 2026 भोपाल के पंचशील नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गणेश बद्रेडिया , पिता मानसिंह, निवासी पंचशील नगर के रूप में हुई है। आपको बता दें कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात को शराब पीने के बाद उसका पत्नी से विवाद हुआ था।