सांगानेर: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर RLP कार्यकर्ताओं ने निकाली कावड़ यात्रा, विधानसभा के समीप पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। जयपुर में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के नेता कमल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स कांवड़ यात्रा पर निकले। यात्रा को विधानसभा के पास विद्युतेश्वर महादेव मंदिर जाना था। छात्रों के हाथों में कांवड़ थी।