चौंडपुर स्थित प्राचीन बावडी का जीर्णोद्धार
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कराये जा रहे कार्यो के अंतर्गत ग्राम पंचायत मठेपुरा द्वारा चौंडपुर स्थित प्राचीन बावडी का जीर्णोद्धार कार्य कराया गया है। परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री विक्रम जाट ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में स्थित प्राचीन बावडियों की मरम्मत कर उन्हें आकर्षक बनाया जा रहा है। इसी क्रम में चौंडपुर स्थित बावडी की साफ-सफाई करते हुए सौन्दर्यकरण एवं मरम्मत के कार्य किये गये है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा पूर्व में ग्राम चौंडपुर स्थित प्राचीन बावडी का अवलोकन कर जल गंगा संवर्धन अभियान हेतु जीर्णोद्धार कराये जाने के निर्देश दिये गये थे, उसी क्रम में बावडी की मरम्मत की गई है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026