नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के वार्ड सदस्य 30 अगस्त को देंगे सामूहिक इस्तीफा,वार्ड संघ के प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बैठक में निर्णय
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में वार्ड संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार वार्ड सदस्यों के विकास एवं उनके विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध नहीं है। इसलिए सरकार के प्रति वार्ड सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए 30 अगस्त को सामूहिक रूप से प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ को अपना इस्तीफा सौंपने का निर्णय लिया है।