हमीरपुर: बिवांर थाना क्षेत्र मे डिप्टी सीएमओ ने प्राइवेट चिकित्सक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।
प्राइवेट डॉक्टर द्वारा गलत इलाज करने से 20 फरवरी को महिला की हालत बिगड़ गई थी। सदर अस्पताल में इलाज के बाद सही हुई। महिला की शिकायत पर जांच के बाद प्राइवेट डॉक्टर के खिलाफ डिप्टी सीएमओ ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बांधुर खुर्द गांव की ज्ञानवती पत्नी ब्रजेंद्र को उल्टी दस्त पर परिजन गांव के प्राइवेट डॉक्टर रामऔतार सविता के पास ले गए थे।