शुक्रवार की शाम को स्थानीय सब स्टेशन में बंदरों के उत्पात से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। इतना ही नहीं विभागीय कार्यालयों में लगे राउटर फुंक गए है। जिससे कामकाज पर असर पड़ा है। करंट लगने से एक बंदर की भी मौत हो गई है। सब स्टेशन में शाम करीब चार बजे के आसपास बंदरों का झुंड पहुंचा।