कोडरमा: उपायुक्त ने कृषि, पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत देने के दिए निर्देश
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की बिंदुवार एवं विस्तार से समीक्षा की।