बदायूं: मालवीय आवास गृह पर रूपापुर गांव की महिला जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण में हुई हेराफेरी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी
Budaun, Budaun | Jun 22, 2024 बदायूं के रूपापुर गांव की रहने वाली आरती पत्नी बबलू मालवीय आवास गृह टर भूख हड़ताल पर बैठी है। उसका कहना है कि जिला अस्पताल में उसके मेडिकल परीक्षण में हेराफेरी की गई है। उसके टूटे हुए हाथ को सही दिखाकर गलत रिपोर्ट बनाई गई है। जब तक उसकी कार्रवाई नहीं होती तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठी रहेगी।