जमुई: जमुई चेम्बर ऑफ कॉमर्स: 1.80 लाख रुपये गबन के आरोप बेबुनियाद, पूर्व सचिव-कोषाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर खंडन किया
Jamui, Jamui | Dec 2, 2025 जमुई चेम्बर ऑफ कॉमर्स में कथित गबन के आरोपों पर मंगलवार शाम 5 बजे एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें पूर्व सचिव शंकर साह और कोषाध्यक्ष चंद्रकांत भगत ने अपने ऊपर लगाए गए 1.80 लाख रुपये के गबन के आरोपों का खंडन किया। ये आरोप चेम्बर के अध्यक्ष सुनील बरनवाल और पूर्व अध्यक्ष नितीश कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने लगाए थे।