हेरहंज: बालूमाथ, बारियातू और हेरहंज क्षेत्र में दीपावली की धूम, श्रद्धालुओं ने खरीदे दीये, बत्तियां व गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां
बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में दीपावली के त्यौहार को लेकर लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। रविवार को दीपावली को लेकर लोगों ने घर की साफ-सफाई रंगरोगन करने के पश्चात अपने-अपने क्षेत्र में स्थित दुकानों में पहुंचकर दिया, श्री गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति के साथ-साथ पूजन सामग्रियों की खरीदारी की। वही दोपहर से देर रात तक पूजा अर्चना होगी l