ग्यारसपुर: जनसुनवाई में पहुंचे जिले भर के फरियादी, अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं
हर मंगलवार की तरह इस बार भी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार सुबह 11 बजे से जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिलेभर के साथ ग्यारसपुर से भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अपर कलेक्टर अनिल डामोर ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए।