इंदौर: गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी पकड़े गए, तिलक पथ और रामबाग में हुई थी घटना, सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद
Indore, Indore | Mar 10, 2025 इंदौर में पिछले दिनों एमजी रोड थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दो थाना क्षेत्रों की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले नाबालिकों को पकड़ा है। यह आरोपी गाड़ियों में तोड़ोफोड़ करने के दौरान सीसीटीवी में कैद हो गए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। गौरतलब है कि तिलक पथ और रामबाग इलाके में बदमाशों ने पिछले दिनो खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर फरार हुए थे।