इंदौर: त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए पुलिस कमिश्नर ने सभी जोन के अधिकारियों की बैठक ली, निर्देश दिए
Indore, Indore | Mar 10, 2025 इंदौर में आगामी होली रंगपंचमी और ईद के त्यौहारों को देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सभी चार जोन के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने होली और रंग पंचमी पर लगाए जाने वाले पुलिस बल की व्यवस्था का प्रजेंटेशन देखा, साथ ही सभी पुलिस ने अधिकारियों को त्योहार को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।