इंदौर: भारत-न्यूज़लैंड मैच पर सट्टा लगाने वाले 7 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने लसुड़िया से किया गिरफ़्तार, मोबाइल व लैपटॉप ज़ब्त
Indore, Indore | Mar 10, 2025 इंदौर में चैंपियन ट्रॉफी भारत वर्सिज न्यू जीलैंड फाइनल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले सात आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने लसूडिया क्षेत्र में स्थित मंगलम अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, चेक बुक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। जिसमें आरोपीयों पर पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की कार्रवाई की गई है।