इंदौर: नया बसेरा में बदमाशों ने चाकुओं से युवक की हत्या की, बचाने आई मां भी घायल
Indore, Indore | Mar 10, 2025 इन्दौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा में भारतीय टीम की जीत पर कैटरिंग का काम करने वाला महेश पिता शंकर बामनिया आतिशबाजी कर रहा था। उसी दौरान सूरज, आशू उर्फ आशुतोष और राम से महेश का विवाद हो गया। जिसके बाद बदमाशों ने महेश पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में महेश को लेकर एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक महेश की मौत हो गई।