इंदौर: खजराना निवासी महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार, तंत्र क्रिया की शंका में की गई थी हत्या
Indore, Indore | Mar 10, 2025 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली 55 वर्षीय अमानत बाई की गुमशुदगी उनके परिजनों ने कुछ दिन पूर्व दर्ज करवाई थी। जिसमें पुलिस को सीसीटीवी में एक युवक के साथ महिला बाइक पर बैठी जाती दिखी। जिसमें पुलिस ने बाइक नबर के आधार पर तलाश करते हुए मृतिका के परिचित मुकेश को तलाश किया। जिस पर मृतिका के परिजनों ने शंका भी जताई थी। जिसमें अपना जुर्म कुबूल किया है।