बाह: भदावर बस स्टैंड बाह के पास ट्रक के कुचलने से महिला की मौत
बाह थाना क्षेत्र के बिजौली गांव की रहने वाली 27 वर्षीय महिला की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई। महिला अपने पति, एक दोस्त और भाभी के साथ बटेश्वर में पूजा-अर्चना के लिए गई थी। घर लौटते समय, बाह के भदावर बस स्टैंड के पास शाम करीब 6 बजे बाइक असंतुलित हो गई। इस दौरान पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी और आगरा की ओर से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचल गई।